Chamba Jobs Alert: चंबा के 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, 24 हजार तक मिलेगी सैलरी
कौन कर सकता है आवेदन? शारीरिक मापदंड जानें
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और बजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।
कितना मिलेगा वेतन और क्या मिलेंगी सुविधाएं?
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 8 घंटे ड्यूटी करने पर 15 हज़ार से 17 हज़ार एवं 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 हज़ार से 24 हजार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाएं।
