अभी-अभीमेरी पांगी

साच उप-तहसील खुलने से दो दशक का इंतजार खत्म, शिव नाथ शर्मा ने कांग्रेस सरकार का जताया आभार

पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल पांगी की दूरस्थ पंचायत साच में बुधवार को उप-तहसील कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के दस पंचायतों के हजारों ग्रामीणों का दो दशक पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके बाद पूरा क्षेत्र जश्न में डूब गया।
शिव नाथ शर्मा ने कांग्रेस सरकार का जताया आभार
शिव नाथ शर्मा ने कांग्रेस सरकार का जताया आभार

पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल पांगी की दूरस्थ पंचायत साच में बुधवार को उप-तहसील कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के दस पंचायतों के हजारों ग्रामीणों का दो दशक पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके बाद पूरा क्षेत्र जश्न में डूब गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शिव नाथ शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे पांगी घाटी के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।

 

वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शिव नाथ शर्मा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पांगी क्षेत्र की दस पंचायतों के निवासी पिछले कई वर्षों से इस उप-तहसील की मांग कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मांग की गंभीरता को समझा। साथ ही उन्होंने पानी की 10 पंचायत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अब 10 पंचायत के लोगों को अपने तहसील संबंधित कार्य करवाने के लिए मुख्यालय किलाड़ का रुख नहीं करना पड़ेगा।

 

शर्मा ने बताया कि इसी वर्ष हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यालय किलाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साच में उप-तहसील खोलने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। इस घोषणा के कुछ ही महीनों के भीतर सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए आज इस उप-तहसील का शुभारंभ भी कर दिया है।

यह कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण है, जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी वह पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Web Title: Shiv nath sharma expressed gratitude to the congress government