RBI Bank Note: RBI ने किया बड़ा ऐलान, जल्द10 और ₹500 के नए नोट जारी करेगा RBI, जानिए पुराने नोटों का क्या होगा
RBI Bank Note: नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने एक बड़ा ऐलान किया हुआ है। अब जल्द ही 10 और 500 रुपये के नए नोट बाजार में दिखेंगे। ये नोट महात्मा गांधी की नई सीरीज (Mahatma Gandhi New Series) के होंगे और इन पर हाल ही में नियुक्त हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) के हस्ताक्षर होंगे। अगर आपके पास अभी 10 या 500 रुपये के पुराने नोट हैं, तो परेशान न हों। रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि पुराने नोट भी पहले की तरह वैध (Legal) बने रहेंगे। यानी आप उन्हें आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बदलाव महज एक प्रक्रिया है, जो हर नए गवर्नर (Governor) के आने पर होती है। गौर करने वाली बात है कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में कार्यभार संभाला था।
उन्होंने शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की जगह ली थी, जो करीब 6 साल तक इस पद पर रहे। नोटों पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर करना एक नियमित प्रक्रिया (Routine Process) होती है, ताकि सिस्टम में स्थिरता बनी रहे। आरबीआई ने विदेशों से व्यापार करने वालों के लिए भी एक बड़ा कदम उठाया है। अब फेमा (FEMA – Foreign Exchange Management Act) के तहत नए निर्देश (New Guidelines) जारी किए गए हैं। इससे आयात-निर्यात (Import-Export) से जुड़ी प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी और सभी नियम एक ही दस्तावेज में मिल जाएंगे।
आरबीआई का कहना है कि इन नए निर्देशों का मकसद व्यापार प्रणाली (Trade System) को पारदर्शी (Transparent) बनाना है। अब अधिकृत डीलरों (Authorized Dealers) को भी यह साफ-साफ बताया जाएगा कि उन्हें किन नियमों का पालन करना है और लेन-देन (Transaction) की प्रक्रिया क्या होगी।
