
Himachal News: शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होनी थी। लेकिन उसे अब स्थगित कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज 11 बजे प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक होनी थी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन ने भी सूचना दी थी। अब यह ये बैठक 15 फरवरी को होगी। 15 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र पर निर्णय हो सकता है। बजट सत्र प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है और मार्च के अंतिम सप्ताह तक चलेगा। बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की है।
प्रदेश बजट पर लोगों की दृष्टि
बजट सत्र की तारीख आज मंत्रिमंडल की बैठक में निर्धारित हो सकती है। केंद्रीय बजट के बाद, लोगों का ध्यान अब राज्य बजट पर है। बजट से प्रदेश के हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। सरकार ने सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण संशोधनों को लाया है, जिन्हें आज मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल सकती है।