WhatsApp Facebook Twitter YouTube Instagram Telegram VIRU RANA
Pangi Ghati Danik Logo

Bollywood Box Office Flop Movies: तीन घंटे की फिल्म में हीरोइन के 12 रोल, यह है बॉलीवुड की सबेसे बड़ी बोरिंग मूवी

Bollywood Box Office Flop Movies: फोटो: PGDP

Bollywood Box Office Flop Movies:  नई दिल्ली: साल 2009 में रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘व्हाट्स योर राशि?’ दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म को हर तरफ से नकार दिया गया। यह फिल्म गुजराती (Gujarati) उपन्यास ‘किम्बल रेवेन्सवुड’ (Kimball Ravenswood) पर आधारित की गई थी। लेकिन दर्शकों को फसंद नहीं आई। वहीं इस फिल्म को बॉलीबुड की सबसे बोरिंग मूवी का दर्जा भी मिला हुआ है। इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हरमन बावेजा (Harman Baweja), दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) और दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने 12 अलग-अलग किरदार (12 Different Characters) निभाए हुए है। अलग-अलग किरदार निभाने के बावजूद भी यह मूवी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। वहीं आज दिन तक इस मूव को कोई नहीं देखना पसंद करता है। मूवी इतनी फ्लॉप हुई कि ​​थियेटर मालिकों ने मूवी को चलाना सही नहीं समझते है। वहीं अब तो यह मूवी आपको टीवी पर भी देखने को नहीं मिलेगी। वहीं आप इस मूवी के ऑटी एप पर व्यूज चेक कर सकते है।

फिल्म की असफलता पर प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया
फिल्म के फ्लॉप होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इसे अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म के असफल होने से वह काफी दुखी थीं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- “अगर मैं कहूं कि ‘व्हाट्स योर राशि?’ की असफलता ने मुझ पर असर नहीं डाला, तो मैं झूठ बोलूंगी। इसने मेरा दिल तोड़ दिया, क्योंकि इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी थी।” फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद उनके बॉलीवुड करियर (Bollywood Career) का ग्राफ नीचे गिरने लगा था।

प्रियंका चोपड़ा को क्यों हुई निराशा?
प्रियंका ने आगे कहा, “जब कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो यह बहुत दर्दनाक होता है। शुक्र है कि दर्शकों ने मेरे अभिनय की सराहना की। अगर किसी को मेरा अभिनय पसंद नहीं आता, तो मैं पूरी तरह टूट जाती।” हालांकि, इस फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) के लिए स्क्रीन अवार्ड (Screen Award) में नामांकन मिला। प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म में 12 अलग-अलग किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री (First Actress to Play 12 Roles in a Film) बन गईं।

Advertisement
Next Story