टेक्नोलॉजी

BSNL यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होगी 4G सर्विस, जानें 5G को लेकर कंपनी का प्लान

BSNL | इस साल अगस्त से, सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित 4जी सेवाओं को देश भर में शुरू कर देगी। सोमवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह सूचना दी। 4जी नेटवर्क (BSNL 4G Network) पर 40 से 45 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की अधिकतम स्पीड दर्ज करने का […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • देश में विकसित तकनीक का उपयोग
  • कोर नेटवर्क को आगे चलकर 5जी में किया जा सकता है अपडेट

BSNL | इस साल अगस्त से, सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित 4जी सेवाओं को देश भर में शुरू कर देगी। सोमवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह सूचना दी। 4जी नेटवर्क (BSNL 4G Network) पर 40 से 45 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की अधिकतम स्पीड दर्ज करने का दावा BSNL ने किया है।

देश में विकसित तकनीक का उपयोग

700 मेगाहर्ट्ज के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड के साथ 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी इसे पायलट या ट्रायल फेज में पेश किया गया है। कम्पनी ने पंजाब में 4जी सेवाएं शुरू की हैं, जिसमें आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और दूरसंचार अनुसंधान संगठन सी-डॉट ने मिलकर काम किया है. कंपनी ने लगभग आठ लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सी-डॉट का बनाया हुआ 4जी कोर पंजाब में BSNL नेटवर्क में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसे पिछले साल जुलाई में स्थापित किया गया था. ऐसी जटिल प्रौद्योगिकी की सफलता साबित करने में 12 महीने लग जाते हैं लेकिन सी-डॉट कोर 10 महीने के भीतर ही स्थिर हो गया है.” 

कोर नेटवर्क को आगे चलकर 5जी में किया जा सकता है अपडेट

कोर नेटवर्क एक ऐसा समूह है जिसमें दूरसंचार सेवा से जुड़े नेटवर्क हार्डवेयर, उपकरण और सॉफ्टवेयर शामिल होते हैं. टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई को 4जी नेटवर्क तैनात करने के लिए BSNL से लगभग 19,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस नेटवर्क को आगे चलकर 5जी में अपडेट किया जा सकता है.

विज्ञापन
Web Title: Big good news for bsnl users 4g service will start