अभी-अभी

Reactions on Kejriwal Arrest || केजरीवाल ही नहीं, सत्ता में आने के बाद AAP के ये 10 नेता भी गए जेल, जानिए कौन-कौन है

Reactions on Kejriwal Arrest ||  ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता शराब घोटाला, हवाला लेन-देन और अन्य मामलों में गिरफ्तार और जेल में हैं। तो आइए जानते हैं कि आम आदमी […]
An image of featured content
This is the caption text

Reactions on Kejriwal Arrest ||  ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता शराब घोटाला, हवाला लेन-देन और अन्य मामलों में गिरफ्तार और जेल में हैं। तो आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के कौन-कौन से नेता अभी तक जेल में हैं:

1- मनीष सिसोदिया दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो जेल में हैं। 

2- सत्येंद्र जैन ED ने दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर रहे सत्येंद्र जैन को भी गिरफ्तार किया है। सत्येन्द्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वो भी जेल में हैं। 

Pangi Ghati danik Patrika
Image credits: Social media

3- सोमनाथ भारती आप नेता सोमनाथ भारती भी विवादों में रहे हैं। 2013 में पत्नी लिपिका ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। यूपी में विवादित बयान के बाद वो गिरफ्तार हुए थे। 

4- अमानतुल्लाह खान आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड के कामकाज में गड़बड़ियों के चलते एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। बाद में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार भी किया गया था।

Pangi Ghati danik Patrika
Image credits: Social media

5- ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी का पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन मार्च 2020 में हुए दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी है। आप ने बाद में ताहिर हुसैन को पार्टी से हटा दिया था। ताहिर हुसैन फिलहाल जेल में है। 

6- गीता रावत दिल्ली में आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत को फरवरी 2022 में CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। 

7- विजय नायर आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को CBI ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था। आबकारी नीति पर हुई हरेक गतिविधि में विजय नायर शामिल था। 

8- प्रकाश जारवाल देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल साल 2017 में एक 53 साल की महिला से बदसलूकी के आरोप में फंस गए थे। बाद में पुलिस ने विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

Pangi Ghati danik Patrika

9- विजय सिंगला पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप थे। 

10- जितेंद्र तोमर 2015 में दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रहे जितेन्द्र सिंह तोमर पर वकालत की फर्जी डिग्री रखने के आरोप लगे थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
Web Title: Not only kejriwal these 10 aap leaders also went to