हिमाचल: पहाड़ी से आए मलबे में दब गया 24 साल का लड़का, स्वर्ग सिधारा; पसरा मातम

मंडी। हिमाचल में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। हर रोज प्रदेश में कहीं ना कहीं सड़क हादसे या अन्य हादसों में लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक 24 साल के एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Group Join Now

सुंदरनगर के निहरी में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील में यह हादसा हुआ है। यहां मतयोग गांव का 24 वर्षीय युवक भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को तुरंत ही निहरी अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आगामी जांच शुरू कर दी है।

मलबे में दबा 24 वर्षीय युवक
मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय दुर्गादास पुत्र डाहडू राम गांव मतयोग डाकघर बराखड़ी तहसील निहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अन्य लोगों के साथ रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान अचानक से भूस्खलन हुआ और भारी मलबा रास्ते में आ गिरा। इसी मलबे की चपेट में दुर्गादास आ गया और मलबे में ही दब गया।

मलबे में दबने से युवक की मौत
उसके साथ जा रहे अन्य लोगों ने कड़ी मशकत के बाद मलबे को हटाया और उसमें दबे दुर्गादास को बाहर निकाला। मलबे से बाहर निकाल कर युवक को उपचार के लिए निहरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन युवक मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाया। युवक की जयदेवी के पास ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू क दी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जवान युवक की मौत से परिजन बेहाल हो गए हैं। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×